-थराली में सुनला के पास हुआ बाधित
थराली (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग थराली के निकट सुनला में पेट्रोलपंप के बीच उतिशयाणी नामक स्थान पर भारी बोल्डर और मलबा आने से चार घंटे तक अवरुद्ध रहा।
सोमवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर भारी बोल्डर और मलबा आने से अवरूद्ध हो गया था, जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। सीमा सड़क संगठन की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
यहां पर बने स्लाइडिंग जॉन से खतरा बना हुआ है, यहां पर लगातार भूस्खलन होता रहता है, जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से कई बार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग अवरूद्ध होने के कारण फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को तहसील प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री और पानी की बोलतें भी उपलब्ध करवायी गई।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ
मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर 31 अगस्त को देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित