
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
वर्तमान समय में मोबाइल फोन प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसके खो जाने से न केवल आर्थिक क्षति होती है, बल्कि व्यक्तिगत व पेशेवर कार्य भी प्रभावित होते हैं। आमजन की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने हेतु साइबर सेल पौड़ी को निर्देशित किया गया था।
निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/नोडल अधिकारी साइबर सेल निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में सीआईयू टीम कोटद्वार द्वारा विगत एक वर्ष के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए कुल 42 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹8,40,000/- है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में आज दिनांक 02.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में बरामद किये गये सभी 42 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए। अपने कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर शिकायतकर्ताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया।

More Stories
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आईटी पार्क, देहरादून में नई सुविधा का किया उद्घाटन
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक क़ी छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस किया जारी, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण, उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!