राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद बदमाशों ने भगवानपुर चन्दन पुर ग्राम प्रधान के भाई की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में ग्राम प्रधान का भाई तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके साथ बैठे उसके एक व्यक्ति को लगभग 4 गोली लगी है।मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान नौशाद अली का भाई अपने कुछ मित्रों के साथ अपनी बहन के घर से रविवार की देर रात में वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बिझौली फ्लाईओवर अंडरपास पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी कर पर हमला कर दिया, जिसके चलते कार में बैठे उसके साथी गुलशद पुत्र मकसूद निवासी भगवानपुर चंदनपुर थाना कोतवाली मंगलौर को कई गोलियां लगी हैं। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा