एक युवक पूरी तरह से अपनी जान के पीछा पड़ा हुआ था। युवक ने पहले चाकू से गर्दन काटने की कोशिश की लेकिन, लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद उसने टूरिस्ट बस के आगे कूदकर जान दे दी प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के दौराला में कनौड़ा गांव निवासी एक युवक ने चाकू से गला काटने की कोशिश की। लोगों ने बचाया तो दोपहर में हाईवे पर टूरिस्ट बस के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आपको बता दे कि कनौड़ा गांव निवासी जितेंद्र (35) कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह युवक दौराला पहुंचा और हाईवे पर खड़ा होकर चाकू से अपना गला रेतने लगा। लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो उससे चाकू छीन लिया और पुलिस को सूचना दी।वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में उपचार दिलाया और थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र की मां लक्ष्मी व पिता समंद्र सैन को सूचना देकर थाने बुलाया और उनकी सुपूर्दगी में युवक को घर भेज दिया। दोपहर के समय युवक घर से निकलकर गांव के सामने हाईवे पर पहुंच गया और टूरिस्ट बस के सामने कूद गया। पहले परिजन टूरिस्ट बस के चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते रहे। लेकिन, बस में लगे कैमरे में युवक के कूदने की वीडियो कैद हो गई, जिस पर पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा