
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
रान कलियर। अवैध नशे के काले कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन हुआ है। मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। कारवाई के दौरान दवा व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने बिना डिग्री मेडिकल स्टोर चला रहे 05 लोगों को दबोचा है जबकि कई संचालक मेडिकल स्टोर छोड़कर फरार हो गए।इसके साथ ही अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल संचालकों से 25 हजार का अर्थदंड भी वसूला है।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला व्यापार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा कलियर थाना क्षेत्र में करीब दर्जन भर से अधिक मेडिकल स्टोरों पर तवाड़तोड छापेमारी कर बिना डिग्री मेडिकल स्टोर चला रहे 05 संचालकों को हिरासत में लिया गया।

साथ ही दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर 25 हजार का अर्थदंड वसूला गया। पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए कई मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल बंद कर फरार हो गए जिनके विरुद्ध संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की गई। गिरफ्तार किए गए मेडिकल स्टोर संचालकों में आदिल पुत्र जिंदा हसन निवासी मुकरपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार,आकाश पुत्र सरजीत निवासी मेहवाड थाना कलियर जनपद हरिद्वार,आसिफ पुत्र मीर हसन निवासी मुकरपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार,मुजम्मिल पुत्र जरीफ निवासी महमूदपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार और
आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी रहमतपुर थाना कलियर जनपद हरिद्वार शामिल हैं। आरोपियों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए हैं। पुलिस टीम में एसआई हेमदत्त भारद्वाज, हैड कॉन्स्टेबल भीम शर्मा, इलियास अली सोनू और जमशेद शामिल रहे।


More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा