कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास प्रताप नगर में टीएचडीसी के सहयोग से बालिकाओं के लिए 34 पलंग एवं 34 बिस्तर की व्यवस्था की गई ।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग से बालिकाओं के लिए पलंग एवं बिस्तर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे किंतु शिक्षा विभाग द्वारा टीएचडीसी सेवा को संबंधित पत्र प्रेषित किया गया ।
श्री मयूर दीक्षित जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार श्री शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिला अधिकारी प्रताप नगर द्वारा टीएचडीसी से समन्वय कर बालिकाओं के लिए पलंग एवं बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
इस कार्य में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक श्री एल के जोशी ,वरिष्ठ प्रबंधक श्री अरविंद वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप नगर श्रीमती पूनम चौहान, श्रीमती निशा रावत हॉस्टल वार्डन आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी