उत्तराखंड में अब 23 मार्च तक का मौसम का अलर्ट जारी, होगी बारिश……
देहरादून: मौसम विज्ञान केन्द्र ने 23 मार्च तक होने वाले मौसम का अनुमान लगाया है। इस महीने मौसम ज्यादातर साफ रहा है और खिलखिलातीं धूप भी देखने को मिली। लेकिन 20 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मार्च तक 5 पहाड़ी जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
और बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगामौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च को राज्य में सभी स्थानों में मौसम शुष्क होने का अनुमान है। और 21 मार्च को राज्य के तीन जिले चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर में निम्न स्तर कि बारिश व बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं।
और बाकी के जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र ने अनुमान लगाया है कि 22 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ-साथ निम्न स्तर कि बर्फबारी भी हो सकती है। और 23 मार्च को राज्य के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।


More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!