उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में अब इस PCS अधिकारी को दी जिम्मेदारी….
देहरादून: आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा-2024 के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम, श्री यमुनोत्री धाम, श्री गंगोत्री धाम एवं श्री बद्रीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की काफी संख्या में आगमन हो रहा है, जिनमें से अधिकांशतः तीर्थयात्री यात्रा ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में अपना पंजीकरण एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, तथा वहाँ से अपनी चारधाम की यात्रा प्रारम्भ कर रहे हैं।
आयुक्त गढवाल मण्डल ने यात्रियों के चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश में आगमन पर उनको आवश्यक जानकारी प्रदान करने तथा उनकी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने हेतु नगर मजिस्ट्रेट, देहरादून प्रत्यूष सिंह, को चारधाम यात्रा प्रबन्धन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैम्प में तैनात किया है जो तीर्थयात्रियों की समस्त व्यवस्थाये सुचारू रूप से सुनिश्चित करायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक