उत्तराखंड में अब चुनावी ड्यूटी को लेकर उठा ये बड़ा मुद्दा, राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद ने उठाई आवाज़….
देहरादून: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने प् बताया कि आज दिनांक .20.03.2024 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित कर अनुरोध किया गया।

कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत ऐसे कार्मिक जहां पति एवं पत्नी दोनों हों में से किसी एक को ही निर्वाचन ड्यूटी करने के लिए तैनात किया जाए। इस सम्बन्ध में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष को परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के स्तर से पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया है कि इस सम्बन्ध में परिषद के घटक संघो द्वारा लगातार मांग की जा रही है।
श्री कांडपाल ने पत्र के साथ राज्य निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों की प्रति भी संलग्न किया गया है जिसे परिषद द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन के साथ ही सुलभ संदर्भ हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। श्री पांडेय ने बताया कि इस सम्बन्ध में पुर्व में भी राज्य निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं।


More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी