उत्तराखंड में अब इस विभाग में 84 पदों पर आएगी भर्ती, जानिए…….
देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा की भर्ती शुरू होने जा रही है। वन महकमे ने 84 पदों का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को भेज दिया है। वन विभाग में वन दरोगा, फॉरेस्ट गार्ड, डिप्टी रेंजर और रेंजर के करीब एक हजार से अधिक पद खाली चल।
रहे हैं। पिछले दिनों वनाग्नि के मामलों को देखते हुए भर्ती की मांग उठ रही है। वन विभाग की ओर से वन दरोगा यानी फॉरेस्टर के डेढ़ सौ में से 84 पदों पर भर्ती का अधियाचन आयोग को भेज दिया गया है।
माना जा रहा है कि भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी हो सकती है। एपीसीसीएफ-मानव संसाधन निशांत वर्मा के अनुसार, पिछली भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी किए जाने की मांग को देखते हुए भी सरकार निर्णय ले सकती है।


More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द