उत्तराखंड में अब ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश……..
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हवाओं के साथ बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप- छांव का दौर बना रहेगा।
पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दोपहर को तापमान 40 डिग्री के पार होने से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 9 जून को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी सहित टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।


More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान
भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू, 19 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा अभ्यास