
एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रप्रयाग जनपद की चौकी फाटा (कोतवाली गुप्तकाशी) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक (मॉर्फिन) के साथ गिरफ्तार किया है।
गत दिवस दिनांक 18 जून 2026 को समय गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 9.73 ग्राम स्मैक (मॉर्फिन) बरामद की गई। जिसके खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 23/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्त का विवरण-*
मौ. साहिल (उम्र 23 वर्ष), पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम राहत पुर खुर्द, पो. साहनपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1- उ.नि. दिनेश सती (चौकी प्रभारी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी)
2- मुख्य आरक्षी जयप्रकाश (चौकी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी)
3- आरक्षी अंकित कुमार (चौकी फाटा, कोतवाली गुप्तकाशी)

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट