उत्तराखंड में अब निजी स्कूल तीन साल से पहले फीस नहीं बढ़ा सकेंगे…..
देहरादून: शहर के निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग लगाम कसने जा रहा है। अब ऐसे स्कूल तीन साल से पहले अपनी फीस में एक रुपया भी नहीं बढ़ा सकेंगे। शुक्रवार को एमकेपी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ प्रेम स्कूलों लाल भारती ने साफ शब्दों में अल्टीमेटम दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल अगर फीस के मानकों की अनदेखी नदेखी करते हैं तो शिक्षा विभाग उनकी मान्यता भी निरस्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग के नियम-कायदों से ही चलना होगा। बैठक में विभागीय अफसरों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि निजी स्कूलों में मानकों के अनुसार पढ़े-लिखे और ट्रेंड शिक्षक नहीं रखे जा रहे हैं।
इसे लेकर भी बीईओ ने सख्त निर्देश दिए कि सभी स्कूल न्यूनतम अर्हता और ट्रेनिंग वाले शिक्षक ही रखें। इसे लेकर जल्द ही स्कूलों को सर्वे करने की भी जानकारी दी गई। अफसरों ने स्कूलों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान पर चर्चा की।


More Stories
सहसपुर की महिलाओं ने बदली तस्वीर, आईटीबीपी तक पहुंचा रही हैं ऑर्गेनिक सब्जियां,ग्रामीण किसानों और स्वयं सहायता समूहों की पहल से स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बड़ा बाजार,समूह की महिलाओ द्वारा 13 कुंटल से अधिक ऑर्गेनिक सब्जियों की कि गई आपूर्ति.!
मुज़फ्फरनगर मे व्यापारी ने पत्नी वियोग मे की आत्महत्या, तीन दिन तक कमरे मे लटका रहा शव,घर के बाहर कुत्तो के घूमने के बाद लगा घटना का पता.!
देहरादून पुलिस ने शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग मामले का किया खुलासा,पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों पक्षो का पूर्व मे भी शादी समारोह मे हुआ था विवाद.!