उत्तराखंड में अब नौकरी की कर लें पक्की तैयारी! 5 अक्टूबर को लगने वाला है यहाँ रोजगार मेला……..
देहरादून: काफी समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उत्तराखंड के रोजगार मेले में शामिल होकर जॉब ले सकते हैं। जल्द ही उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा जॉब फेयर लगने वाला है, जिसमें युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेस्ट चांस हैं। यहां जानिए रोजगार मेले में नौकरी कैसे मिलेगी? और सैलरी क्या होगी
प्राइवेट सेक्टर में अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, तो नौकरी पाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाइए। उत्तराखंड में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है, जिसमें हेल्थ, फार्मा, मैन्यूफेक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग समेत विभिन्न सेक्टरों की 40 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस रोजगार मेले में 1 हजार पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उत्तराखंड में लगने जा रहे इस जॉब फेयर के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यह रोजगार मेला उत्तराखंड के देहरादून में सेवायोजन विभाग की तरफ से आयोजित किया जा जाएगा। जिसमें प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनियां पदानुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस जॉब फेयर में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल होकर अपनी योग्यतानुसार जॉब ले सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 10,000 से लेकर 75,000 रुपये मंथली सैलरी की नौकरी पाने का बेहतरीन चांस होगा।
इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन सेवायोजन कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो युवा अन्य जिलों से इसमें शामिल होंगे, वो मेले वाले दिन भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद