उत्तराखंड में दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को फिर लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका…….
नैनीताल: हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर रोक से इनकार कर दिया है।
नैनीताल हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर रोक से इनकार कर दिया है।
नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के गंभीर आरोप लगे है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मुकेश बोरा फरार चल रहा है। मुकेश के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में पिछले दिनों गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका दाखिल की थी, इसके बाद उन्होंने न्यायालय से अग्रिम जमानत की प्रार्थना की, जिस पर शनिवार को न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ में सुनवाई हुई। सरकार और पीड़िता पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत का पुरजोर विरोध किया गया।
न्यायालय ने कहा कि पोक्सो, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) और पीसी जमानत पोषणीय नहीं है। साथ ही मुकेश बोरा आरोपी घोषित अपराधी है, जिसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी है। इसके चलते मुकेश बोरा को पोक्सो एक्ट के चलते अग्रिम जमानत देना अपोषणीय है।


More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद