
हल्द्वानी में गौला नदी के लगातार बढ़ रहे जल स्तर के बाद प्रशासन ने गौला पुल में आवाजाही बंद कर दी है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गौला पुल का निरीक्षण करते हुए NHAI के अधिकारियों को सुरक्षा कीदृष्टिगत पुल में यातायात पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए।
हालांकि काठगोदाम गौला पुल यात्रियों के लिए खोला गया है जबकि हल्द्वानी को गौलापार और खटीमा, टनकपुर से जोड़ने वाला गौलापुल खतरे की दृष्टि से बंद किया गया है।
आज सुबह से ही गोल नदी में 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी के तेज बहाव से गौला पुल के पिलरों को खतरा है इसी के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और प्रशासन ने इसे नदी का जलस्तर कम होने तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक