उत्तराखंड में यहाँ पुलिस का दावा- बदमाशों को लेकर मिले अहम सुराग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी…….
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार: एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में डकैती के प्रकरण में पुलिस अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अहम सुराग मिले हैं। खोजबीन में जुटी टीमें आरोपियों के करीब पहुंच गई हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली एनसीआर में टीमें डटी हुई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की 11 टीमें गठित करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए बाहरी राज्यों में रवाना कर दी थी। बदमाशों के हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर, पंजाब में सुराग मिलने के बाद टीमें वहां पहुंच गई थी।
बदमाशों के बारे में पुलिस टीमों को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। आरोपियों को ट्रेस भी कर लिया गया है और टीमें उनके करीब पहुंचने वाली हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। बदमाशों के तार हरियाणा के फरीदाबाद, कैथल और चंडीगढ़ से जुड़े हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अहम सुराग मिले हैं। बदमाशों की खोजबीन जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक