उत्तराखंड में अब विजिलेंस की छापेमारी में कई घरों में पकड़ी गई कटियामारी। 28 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर…….
देहरादून: देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने दूबास और टकाभरी गांव में छापा मारकर 28 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसमें अधिकतर लोग मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए।
कुछ लोगों ने कटिया डाली हुई थी। टीम को देखते ही लोगों ने घरों की छत पर पड़ी कटिया को उतार फेंका। टीम ने सभी बिजली चोरों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी है।
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को धनौरी क्षेत्र के कुछ गांवों में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने टकाभरी और दादूबास में छापा मारा।
इस दौरान टीम की गाड़ियों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। टीम की कार्रवाई से पहले ही बहुत से लोगों ने घरों की छत पर पड़ी कटिया को उतार फेंका। इस दौरान टीम ने लोगों के घरों पर छापा मारना शुरू किया।
कुछ लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन अधिकारियों की सख्ती के सामने उनकी एक न चली। इस दौरान टीम ने दादूबास में 11 और टकाभरी में 17 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
इनमें अधिकतर लोग ऐसे थे, जिनके पास पहले से बिजली कनेक्शन था, लेकिन इन्होंने मीटर से पहले कट लगाया हुआ था। वहीं कट को छिपाने के लिए किसी ने मीटर के पास पुराल का ढेर लगाया हुआ था तो किसी ने चादर फैलाई हुई थी।
वहीं कुछ लोगों ने छत से एलटी लाइन पर कटिया डाली हुई थी। विजिलेंस निरीक्षक मारूत शाह ने बताया कि सभी 28 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। टीम में सहायक अभियंता हनुमान सिंह रावत, धनंजय कुमार, विकास कुमार, एसडीओ अश्वनी सिंह, जेई योगेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।


More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश