एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अवैध तस्करो के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही लगातार चल रही है इसी कडी मे ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना झनकइया क्षेत्र से लगभग 01 लाख रुपए कीमत की 10 हजार अवैध नेपाली लाइटर बरामद किये है आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर जनपद में अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में थाना झनकईया पुलिस द्वारा दिनांक 19/09/2024 को मुखबिर द्वारा की सूचना पर नेपाल सीमा से लगे ग्राम मेलाघाट नेपाल से माल की तस्करी करने में कुख्यात गगन सिंह के चालक अनिल पुत्र विजय सिंह निवासी मेलाघाट थाना झनकईया निर्माणाधीन मकान के एक कमरे से 10 पेटी नेपाली लाइटर बरामद है। उक्त 10 पेटियो के अंदर कुल 10000 लाइटर है जिन्हें क़ब्ज़े लेकर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्यवाही कस्टम विभाग खटीमा को सुपुर्द किया गया हैं।
**बरामदा माल* –
👉10 पेटियो में (कुल 10000 लाइटर)
👉मूल्य क़रीब 100000 रुपये ।
*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश