उत्तराखंड में अब सेना में भर्ती होने को इच्छुक बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन ने इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं….
देहरादून : भारतीय सेना के कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन (उत्तराखंड) ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
गढ़वाल राइफल्स इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, क्लर्क, लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार के रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पात्रता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से दिए गए पते पर डाक द्वारा आवेदन जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
गढ़वाल राइफल्स के रिक्त पदों लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी हैं। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदीवार को 12वीं पास होना जरूरी है साथ ही कंम्प्यूर और टाईपिंग संबंधित अन्य पात्रता होना भी जरूरी हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई हैं। उम्मदवारों को श्रेणी अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार पात्रता और आयु सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया और भर्ती विवरण
पदों के लिए आवेदन करने वाले उममीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती विवरण-
कुक – 3
क्लर्क – 2
नाई – 2
स्वीपर – 2
लोहार – 1
बूटमेकर – 1
धोबी – 1
रेंज चौकीदार – 1
स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 – 1
इतना मिलेगा वेतन
स्टेनोग्राफर- रु. 25900 से रु. 81100 प्रति माह
क्लर्क, कुक और बूटमेकर- रु. 19900 से रु. 63200 प्रति माह
लोहार, नाई, स्वीपर, रंग चौकीदार – रु. 18000 से रु. 56900 प्रति माह
ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
अब इस आवेदन पत्र को दिए गए पते पर डाक द्वारा भेज सकते हैं
पता- कमांडेंट द गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन, जिला- पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, पिन -24615


More Stories
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!
एम्स ऋषिकेश मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प