
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
दिनांक -09/08/2026 को वादी संजीव राणा, निवासी विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक- 07/08/2026 को वह विकासनगर स्थित अपनी न्यू राणा ज्वैलर्स, ज्वैलरी शॉप को बन्द करके घर चले गये थे तथा दिनांक 9/8/2026 की प्रातः जब दुकान खोली तो दुकान के अन्दर से सोने व चांदी के आभूषण गायब थे, किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के अन्दर रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये थे। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर की पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल मु0अ0सं0 -242/2026 धारा -305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टीगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 16/8/2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान कुल्हाल हाईवे पुल के पास स्थित कच्चे रास्ते से चोरी की घटना को अजांम देने वाले 04 अभियुक्तों (1)-नैना शाही उर्फ विनोद (2)-दीपक कुमार ठाकुर उर्फ भोटिया (3)- शंकर बहादुर शाही (4)-निश्चल योगी उर्फ रमेश को घटना में चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर विकासनगर क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*पूछताछ का विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है तथा मजदूरी के बहाने अलग-अलग राज्यों में जाकर सुनियोजित तरीके से रैकी कर चोरी/नकबजनी की घटनाओं को अजांम देते है। विकासनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से पूर्व सभी अभियुक्त हिमाचल प्रदेश के बंजार क्षेत्र में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। घटना में शामिल उनके एक अन्य साथी भीम बहादुर के कहने पर वे सभी विकासनगर क्षेत्र में घटना को अजांम देने के लिये आये थे, घटना से पूर्व उनके द्वारा काम ढूंढने के बहाने विकासनगर में विभिन्न स्थानो पर रैकी की गई तथा घटना के लिये न्यू राणा ज्वैलर्स की दुकान को चिन्हित किया था, योजना के मुताबिक अभियुक्तों द्वारा दिनांक 07 अगस्त की रात्रि में मौका देखकर न्यू राणा ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोडते हुए दुकान में रखी सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया था। घटना के बाद अभियुक्त पुलिस को चकमा देने के लिये देहरादून, हरिद्वार होते हुए बस के माध्यम से वापस हिमाचल प्रदेश चले गए थे। आज सभी अभियुक्त अपने साथी भीम बहादुर के कहने पर वापस देहरादून आई0एस0बी0टी0 आ रहे थे, जहां से वे सभी नेपाल भागने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने चारों अभियुक्तों को उत्तराखण्ड- हिमाचल बोर्डर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त निश्चल उर्फ रमेश के पास से पुलिस को उसके द्वारा हिमाचल प्रदेश के पते पर बनाया गया फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके माध्यम से अभियुक्त अपने अन्य साथियों कोे सिम उपलब्ध कराता था। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके पूर्व में बैंगलौर, तमिलनाडू व अन्य राज्यों से भी चोरी व नकबजनी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- नैना शाही उर्फ विनोद पुत्र शेर बहादुर शाही, निवासी तोलीचाखा पीपलकोट, थाना राखम, जिला देलेख अंचल भैरी नेपाल, उम्र 28 वर्ष ।
2- दीपक कुमार ठाकुर उर्फ भोटिया पुत्र नवराज ठाकुर, निवासी तोलीचाखा पीपलकोट, थाना राखम, जिला देलेख अंचल भैरी नेपाल, उम्र 42 वर्ष ।
3- शंकर बहादुर शाही पुत्र सत बहादुर शाही निवासी ग्राम मानमा थाना होलम, जिला कालिकोट नेपाल, उम्र 30 वर्ष
4- निश्चल योगी उर्फ रमेश पुत्र तपेन्द्र योगी, निवासी कालिकोट, थाना तीरवेणी, जनपद राजकोट नेपाल, उम्र 25 वर्ष
*वांछित अभियुक्त :-*
भीम बहादुर शाही पुत्र नर बहादुर शाही, निवासी तोलीचाखा, थाना राखम, जिला दैलेख, नेपाल
*बरामद माल-*
घटना में चोरी की गई सोने-चांदी की ज्वैलरी व अन्य सामान *(अनुमानित कीमत करीब 04 से 05 लाख रू0)*
*पुलिस टीम :-*
01- निरीक्षक राजीव रौथाण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर
02- वरि0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा
03- उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसांई, चौकी प्रभारी बाजार
04- उ0नि0 सनोज कुमार
05- उ0नि0 ओमवीर चौधरी
06- कानि0 पवन बिष्ट
07- कानि0 नवीन कोहली
08- कानि0 नरेश पन्त
09- कानि0 त्रेपन सिंह
*एस0ओ0जी0 टीम-*
01- निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, प्रभारी एसओजी ग्रामीण
02-कानि0 नवनीत सिंह
03-कानि0 जितेन्द्र सिंह
04-कानि0 मनोज सिंह
05-कानि0 सोनी कुमार

More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !
जिलाधिकारी ने गुप्त सुचना मिलने के बाद ऑर्डिनेंस गैस सेवा की गाड़ी पर कराई छापेमारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर से गैस चोरी कर बेचते पकडे रंगे हाथ, जिला पूर्ति टीम ने सभी सिलेंडरो को किया जब्त, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर थाना रायपुर ने मुक़दमा दर्ज़ कर जाँच की शुरू.!