उत्तराखंड में यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने दिया बड़ा मैसेज, यशपाल ने आलाकमान को कहा थैंक यू….
देहरादून : कांग्रेस ने बीजेपी से वापस कांग्रेस में आए यशपाल आर्य पर बड़ा भरोसा दिखाया है और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान ने सौंपी है यह वही यशपाल आर्य हैं जिनकी फोटो को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कुछ साल पहले जब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी तो पार्टी कार्यालय में ही निकालकर तोड़ दिया था वही अब पार्टी नेतृत्व ने यशपाल आर्य पर भरोसा जताया है यशपाल आर्य उत्तराखंड के बड़े दलित नेताओं में से एक हैं उन्हें जिम्मेदारी देकर पार्टी ने बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है।
वही यशपाल आर्य ने भी पार्टी द्वारा उन्हें मिली जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया है यशपाल आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, आदरणीय राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने नेता प्रतिपक्ष की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूँगा| भाजपा सरकार की विफलताओं एवं जनसरोकारो से जुड़े सभी मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक पूरी शक्ति के साथ समस्त कांग्रेस के साथियों के साथ लड़ेंगे।
-यशपाल आर्य


More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 नेपाली मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम.!
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !