उत्तराखंड में अब केदारनाथ हेली टिकट बुक करने से पहले इन फर्जी वेबसाइट पर भी डालें नजर, जारी हुई लिस्ट……
देहरादून: चार धाम यात्रा 2024 के शुरू होने से पहले ही साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं। खासकर केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक करने के नाम पर हर बार की तरह इस बार भी साइबर ठगी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने गृह मंत्रालय के साथ मिलकर चारधाम से जुड़ी अब तक कूल 76 वेबसाइटों को ब्लॉक करवाई है। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 2023 में फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कर बन्द करने का अभियान शुरू किया गया जो कि इस बार भी जारी रहेगा।
विगत वर्ष 2023 में 64 फर्जी वेबसाइटों को बन्द करवाया गया था। वही इस साल अब तक कुल 12 फर्जी वेबसाइटों को चिह्त कर बन्द करवाया गया। एसटीएफ का कहना है कि साईबर अपराधी आम जनता की गाढी कमाई हडपने के लिए अपराध के नये नये तरीके अपना कर धोखाधडी कर रहे हैं। इसीतरह ठगों के द्वारा हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है।
इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्री की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वैब साईट की जानकारी नहीं थी। जिसमें IRCTC द्वारा अपनी वैबसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेबसाईट का URL www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी यात्रा के लिए हेली सेवा बुक करा सकते है, कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जांच पडताल स्वंय कर ले।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल ट्रास्क फोर्स आयुष अग्रवाल द्वारा जनता से अपील की गयी है, कि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल न0, लिंक आदि की जानकारी स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखण्ड के आँफिस देहरादून से साझा करें। इस क्रम में 02 मोबाईल नं 9456591505 एवं 9412080875 पर ऐसे किसी भी जानकारी से स्क्रीनशाँट के साथ जानकारी साझा करें। वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!