
करवाचौथ के अवसर पर एक नई शुरुवात की गई है जिसमे मलिन बस्ती की महिलाओ को साड़ी बांटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डालनवाला जनकल्याण समिति के अध्यक्ष लायन टीटू त्यागी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जरूरत मंद तबके तक पहुँचकर उनकी जरूरत के हिसाब से उनकी मदद की जाए। पूर्व में लोकडाउन के समय मे भी समिति और लायंस क्लब ने बढ़चढकर लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।और पूरे वर्ष भर समिति किसी न किसी रूप में चिकत्सा शिक्षा एवम समाज सेवा के कार्य करती रही है।हाल ही में निशुल्क दिव्यांग शिविर के साथ ही भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। समिति द्वारा
मेघावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही गरीब कन्याओं के विवाह आदि कार्यक्रम निर्बाध रूप से किए जाते हैं।
लायंस क्लब देहरादून शिवालिक ग्रीन के लायन सूर्य प्रकाश कनोजिया ने बताया कि डालनवाला जनकल्याण समिति जैसी संस्था के साथ काम करना काफी उत्साहजनक है। समिति के समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों में हम क्लब की ओर से सदैव सहयोगी की भूमिका निभाते हैं।
करवाचौथ के अवसर पर दो दर्जन से ज्यादा महिलाओ को साड़ियां वितरित की गई।
इस मौके पर लायंस क्लब देहरादून शिवालिक ग्रीन के अध्यक्ष लायन तारा चंद्र माथुर,सचिव लायन सूर्य प्रकाश कनोजिया,कोषाध्यक्ष लायन नितिन आनंद,रीजन लायन राजेंद्र बिष्ट,लायन अशोक रावत,लायन आशुतोष रतूड़ी,लायन धीरज राजपूत आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी नई मंडी पुलिस ने 25 हज़ारी आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, आरोपी ने नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार क़ी घटना को दिया था अंजाम, पकडे गये आरोपी पर लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी था इल्जाम्, अजरुद्दीन अब तैमूर लंग बनकर जेल मे करेगा आराम.!
पौड़ी मे स्कूटी सवार सड़क से करीब 30 फिट गहरी खाई मे गिरा, sdrf ने चालक को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल !
नवरात्री का पहला व्रत और माँ शैल पुत्री क़ी पूजा के मंत्र माँ यमुनोत्री धाम के रावल के सौजन्य से.!