
जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र में दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
उक्त हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सतपुली की टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में गिरे घायल व्यक्ति *रणवीर सिंह, उम्र- 56 वर्ष, निवासी- सतपुली, पौड़ी* तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात घायल को स्थानीय पुलिस के वाहन से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिली।

More Stories
नवरात्री का पहला व्रत और माँ शैल पुत्री क़ी पूजा के मंत्र माँ यमुनोत्री धाम के रावल के सौजन्य से.!
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग