October 11, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर क़ी नई मंडी पुलिस ने 25 हज़ारी आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, आरोपी ने नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार क़ी घटना को दिया था अंजाम, पकडे गये आरोपी पर लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी था इल्जाम्, अजरुद्दीन अब तैमूर लंग बनकर जेल मे करेगा आराम.!

 

मुज़फ्फरनगर क़ी मंडी पुलिस ने शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना नई मंडी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ नाबालिग से दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के अभियोग में वांछित एवं 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित 01 अभियुक्त को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये है प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र नई मंडी निवासी वादिया द्वारा थाना नई मंडी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति वादिया की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मंडी पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 282/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व वादिया की पुत्री की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी थी। दौराने विवेचना अभियुक्त अजरू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद निवासी रामपुरा थाना सुहाना सिटी गुरूग्राम हरियाणा का नाम प्रकाश में आया तथा तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में धारा 87, 64(1) बीएनएस व धारा 3/4 पॉक्सो अधि0, धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व धारा 3/4 धर्म परिवर्तन अधि0 की वृद्धि की गयी थी। आज दिनांक 10.10.2026 को दौराने गश्त थाना नई मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त आज पुनः कोई घटना करने की फिराक में टीएस मान रजवाहे पर बैठा हुआ है। सूचना पर थाना नई मंडी पुलिस तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो टीएस मान रजवाहे पर बैठा 01 व्यक्ति अचानक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु नहीं रुका। जैसे ही पुलिस टीम उस व्यक्ति के नजदीक पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश अजरू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*

*1.* अजरू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद निवासी रामपुरा थाना सुहाना सिटी गुरूग्राम हरियाणा।

 

*बरामदगीः-*

01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।

 

*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अजरू उर्फ अजरूद्दीन उपरोक्त थाना नई मंडी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 282/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस, धारा 3/4 पॉक्सो अधि0, धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व धारा 3/4 धर्म परिवर्तन अधि0 में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1-* प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2-* उ0नि0 संदीप कुमार थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*3-* उ0नि0 दिनेश कोशिक थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*4-* उ0नि0 ओम प्रकाश थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*5-* का0 2103 अमन थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*6-* का0 2375 रविन्द्र थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*7-* का0 2095 कृष्णा थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*8-* का0 963 हिमांशु थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*9-* का0 1981 कुलदीप थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*10-* का0 1108 बोली थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*11-* का0 1830 देश राज थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

*12-* का0 2497 विशाल थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share