
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर मोबाइल छिनौती की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक छीना हुआ स्मार्टफोन बरामद हुए है पुलिस को आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुईं है प्राप्त सुचना के आधार पर सुमन विहार ऋषिकेश के रहने वाले शूरवीर सिंह ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा डीकेथलोन के पास उनके हाथ से उनका मोबाइल छीन लिया, जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 286/25 धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा टीम गठित कर टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक: 26/08/2025 को मुखबिर की सूचना पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त को घटना छीने गये स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK- 07-FD-0116 को सीज किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी तथा वाहन चोरी के अभियोगो में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
मोहम्मद राशिद पुत्र शाहिद अहमद निवासी कश्मीरी कॉलोनी ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- एक स्मार्ट फोन ओप्पो कंपनी पर्पल रंग
2- मोटर साइकिल यू0के0-07-एफडी-0116
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीन पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- हे0का0 विद्या सागर
3- हे0का0 राज मोहन
4- का0 विक्रम
5- का0 विनोद बचकोटी
6- का0 श्रीकांत ध्यानी
7- का0 आशीष शर्मा, एसओजी

More Stories
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!
SSP हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा,करीब ₹80 लाख से अधिक के साइबर फ्रॉड में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों को बनाता था साइबर ठगी का शिकार. !