
आंचल डेयरी मे अपनी करीब 40 वर्षो की सेवा के बाद आज नरेंद्र सिंह सजवान को आंचल डेयरी से भावभीनी विदाई दे दी गई नरेंद्र सिह ने डेयरी मे सबसे महत्वपूर्ण पद यातायात प्रबंधन का सफलतापूर्वक दायित्व निभाया इस मौके पर आंचल डेयरी के अध्यक्ष ठाकुर भुमी सिह ने कहा कि नरेंद्र सिह ने अपने समय का कभी दुरूपयोग नही किया वे आफिस मे हमेशा समय से पहुंच जाते थे लेकिन उन्हे कभी भी बिना आफिस का काम समाप्त किये घर जाते नही देखा गया इतना ही नही उन्होने आफिस समय के बाद भी आकस्मिक कार्यो और चुनौतियो को बखूबी निभाया था विदाई के अवसर पर मौजूद श्रीमति आरती सजवान ने कहा कि सजवान जी ने विभाग के कार्य के सामने घर के कामो को तवज्जो नही दी अगर आफिस के कीसी काम के लिए देर रात भी फोन आता था तो यातायात से जुडी समस्या का निवारण कर के ही दम लेते थे इस मौके पर आंचल डेयरी के सामान्य प्रबंधक गामा शंकर मौर्य ने कहा कि नरेंद्र सिह ने कभी भी अपने कार्य से मुह नही छिपाया सजवान जी हमेशा अपने कार्य पर खरे उतरे है इस मौके पर समान्य प्रबंधक ने सजवान के सम्मान मे कई कविताए सुना कर माहोल को संजिदा कर दिया अंत मे नरेंद्र सिह सजवान को सभी साथियो ने नंम आखो से डेयरी से विदाई दी और उनके स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनाऐ दी ।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति