
दिनांक 16.12.2022 को वादी श्री विनित तोमर पुत्र सतीश तोमर निवासी कैडिट डिफेंस एकेडमी रायपुर ने थाना रायपुर में अपनी मोटर साईकिल नम्बर UK07FE-0683 यामाहा R1-5 मोटर साईकिल के सहस्त्रधारा से चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मोटरसाइकिल चोरी होने का अभियोग पंजीकृत किया गया
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल टीम गठित कर
घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया एंव वाहन चोरी की घटना में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों का सत्यापन किया गया, साथ ही मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया, पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयासों के फलस्वरुप मुखबीर द्वारा उक्त चोरी की मोटरसाइकिल अज्ञात द्वारा चलाने जाने की सूचना मिली जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.05.2024 को थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान सहस्त्रधारा रोड़ मयूर विहार से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अर्पित कुमार को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह देहरादून स्थित निजी संस्थान में BBA का छात्र है तथा जिला बिजनौर उ0प्र0 का रहने वाला है तथा वर्तमान में डांडा खुदानेवाला में किराये के मकान में रहता है । उसके परिजनों ने उसे स्पलेण्डर मोटर साईकिल दी है, पर उसके दोस्तो के पास मंहगी मंहगी मोटर साईकिल थी और उसने अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस करने के लिए उसने मोटर साईकिल न0 UK07FE-0683 यामाहा R1-5 को चोरी किया और अपने गांव बिजनौर ले गया तथा नम्बर प्लेट हटाकर कुछ समय बाद देहरादून ले आया और चलाने लगा।
*नाम/पता अभियुक्त*
अर्पित कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी ग्राम फिरोजपुर मुबारक जिला बिजनौर उ0प्र0
*बरामदगी का विवरणः* –
1-न0 UK07FE-0683 यामाहा R1-5
*पुलिस टीम*
1- अपर उ0नि0 प्रवीण नेगी
2- हे0कानि0 त्रिभुवन सिंह
3- कानि0 बृजमोहन
4- कानि0 दीपक
5- कानि0 अनूप नेगी

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*