
टिहरी के फ़कोट में हुई ट्रक दुर्घटना में घायलों का हाल जानने एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना घायलों से मिलने से पहले एसएसपी ने घटना स्थल पर जाकर दुर्घटना कारणों का जायजा लिया आपको बता दे की आज दिनांक 2, 7, 2025 को फ़कोट _तछला के बीच यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया था।
🔷घटना की सूचना मिलते ही *SSP टिहरी आयुष अग्रवाल* घटना स्थल की ओर रवाना हुए। एवं राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
🔷 एसएसपी के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर संजय मिश्रा को घायलों की हर संभव मदद के लिए कहा गया।
🔷इसके उपरांत एसएसपी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद नरेन्द नगर एवं स्वास्थ्य केंद्र फ़कोट में जाकर घायलों का हाल चाल पूछा गया ।
और अधिक चोटिल हुए यात्रियों को AIIMS ऋषिकेश के लिए रवाना किया।
ये सभी यात्री बुलंद शहर सिकंदराबाद के रहने वाले थे जो कांवड़ में भंडारा लगाने हर्षिल उत्तरकाशी जा रहे थे।
इनके ट्रक में 21 लोग सवार थे ।
जिनमें से 18 चोटिल हुए है एवं 03 की मृत्यु हुई है।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी जे 0आर0 जोशी भी मौजूद रहे।

More Stories
आज सुबह दिन मे ही मसूरी में छाया रात जैसा अंधेरा, तेज गर्जना के साथ झमाझम बरसी बारिश और गिरे ओले !
टिहरी पुलिस ने चंबा बाजार मे कपडे की दुकान मे लगी आग पर पाया काबू, पुलिस की तत्परता से आस पास की दुकानों आग लगने से बची !
NEET UG 2026 Exam: देशभर के 565 शहरों में नीट यूजी परीक्षा आज, 22.79 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल,देहरादून मे बारिश के बीच 11 बजे सुबह से पहुंचने लगी उम्मीदवारो की भीड़ !