
दिनांक 18-11-2025 को कोतवाली मल्लीताल पर 112 के माध्यम से कॉलर जे०एस०कार्की द्वारा सूचना दी गई कि वह अपने दोस्तों के साथ चीना पिक घूमने आया था, जहां वह अपने दोस्तों से बिछड़ गया और रास्ता भटक कर जंगल में गुम हो गया। जिस सूचना पर *डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में *श्री प्रवीण कुमार प्रभारी कोतवाली मल्लीताल* द्वारा तत्काल पुलिस टीम को उक्त गुमशुदा की ढूंढ खोज हेतु रवाना किया गया। काफी ढूंढ खोज करने पर भी गुमशुदा नहीं मिल पाया। रात्रि का समय हो जाने पर अतिरिक्त सहायता हेतु एसडीआरफ व फायर टीम को भी मौके पर रेस्क्यू हेतु बुलाया गया।
इस दौरान पॉलिटेक्निक के छात्रों ने पूरी रात भी पुलिस टीम तथा वन विभाग की टीम के साथ मिलकर चीना पिक, कैमल बैक व गैरिखेत आदि क्षेत्रों में गुमशुदा कि ढूंढ खोज की गई।
*एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा पुलिस टीम के उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन का लगातार फॉलोअप लिया गया और टीम का मार्गदर्शन किया गया।*
लगातार सघन खोजबीन व कांबिंग करने के दौरान आज प्रातः गुमशुदा बालक को चीना पिक से वन देवी मंदिर जाने वाले रास्ते के पास सकुशल रेस्क्यू किया गया। जंगल में भटकने के दौरान गुमशुदा रास्ता ढूंढने का प्रयास करने पर चोटिल हो गया। जिसके प्राथमिक उपचार हेतु पुलिस टीम द्वारा बालक को बी०डी०पांडे अस्पताल भर्ती कराया गया। साथ ही उसके परिजनों को सूचित कर बालक को उनके सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

*एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बधाई दी गई और कार्य की सराहना की गई।*
*पुलिस टीम कोतवाली मल्लीताल*
▫️SSI दीपक बिष्ट
▫️ si दीपक कार्की
▫️कांस्टेबल शाहिद अली
▫️कांस्टेबल विनोद रावत
▫️कांस्टेबल मनीष
*SDRF टीम*
▫️ HC बालीराम
▫️HC मनोज नेगी
▫️HC उमेश कुमार
▫️HC प्रकाश कापड़ी
▫️HC वीरेंद्र कुमार
▫️HC रघुवर सिंह
▫️HC राकेश कुमार
▫️HC दान सिंह
▫️HC निलेश कुमार
▫️HC बलवीर चंद
*फायर टीम*
▫️LFM हरनाम सिंह राणा
▫️चालक सलामत जान
▫️फायरमैन रमेश चंद
▫️फायरमैन आनंद गिरी

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री