
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* द्वारा *”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″* के अंतर्गत *युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य* से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी* के दिशा निर्देशन, *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण* में तथा दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व राजेश जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा *03 व्यक्तियों को गिरफ्तार* कर कब्जे से क्रमशः- 09.28 ग्राम, 05.41ग्राम, 04.91 ग्राम *कुल- 19.60 ग्राम स्मैक बरामद* की है।
*कोतवाली लालकुंआ-*
पुलिस टीम द्वारा चित्रकूट तिवारी नगर बिंदुखत्ता स्थित वन देवी मंदिर के पास बनी पुलिया से अभियुक्त *चंदन सिंह मेहता उर्फ गना पुत्र मोहन सिंह मेहता* निवासी—खुरियाखत्ता नंबर 12 नियर राजकीय इंटर कॉलेज खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता लालकुआँ नैनीताल को *09.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी एक्ट के अंतर्गत जेल जा चुका है।
*गिरफ्तारी टीम –*
1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2-कानि0 दिलीप कुमार
3-कानि0 दयाल नाथ 4-कानि0 राजेश कुमार
👉 *थाना चोरगलिया-*
*02 नशे के तस्कर गिरफ्तार*
दिनांक 06/02/25 को थाना चोरगलिया के MVR बैरियर पास से अभियुक्त *सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जसपाल सिंह* निवासी ग्राम पहसैनी, गुरुद्वारे से आगे,थाना नानकमत्ता,उधम सिंह नगर को *05.41 ग्राम स्मैक* व *उसके सगे भाई हरजिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह* निवासी ग्राम पहसैनी,गुरुद्वारे से आगे,थाना नानकमत्ता, को *04.91ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार* किया गया है।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना चोरगलिया में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तारी टीम–*
1- उ0नि0प्रताप सिंह
2-हे0कानि0 जगदीश सिंह
3-रिक्रूट कानि0मो0नाजिर 4-कानि0भारत भूषण

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!