राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नवनिर्वाचित महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत कल महापौर पद पर शपथ ग्रहण करेंगे।
स्थानीय मालवीय उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत महापौर पद पर शपथ ग्रहण करेंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त वैभव गुप्ता ने देते हुए बताया कि महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत के साथ ही नवनिर्वाचित चालीस वार्डों के पार्षद भी शपथ ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत समेत चालीस वार्डों के सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण करायेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की