May 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी श्वेता चौबे के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त निर्देशों व रणनीति का दिखा असर, फर्जी कम्पनी चलाकर लोगों से 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त चढ़ा टिहरी पुलिस के हत्थे !

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सख्त दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली चम्बा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 30/2025 धारा 61(2)/316(2)/318(4)/338/336(3)/340 बीएनएस, 4/22 अधिनियमित जमा योजनाएं प्रतिबंध अधिनियम तथा 3/21 BUDS एक्ट में प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा “बोरा विकास निधि लिमिटेड कंपनी” को ऋषिकेश में पंजीकृत कराया गया था। बाद में अभियुक्त नरेश रावत एवं सूरज मणि सेमवाल को कंपनी में निदेशक के रूप में जोड़ा गया। अभियुक्तों द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स से आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना चम्बा क्षेत्र में अवैध शाखा संचालित कर स्थानीय लोगों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि जमा कर अवैध रूप से गबन किया गया। जांच में उक्त शाखा पूर्णतः अवैध पाई गई।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के निर्देशन में गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं अथक प्रयास करते हुए आज दिनांक 07/05/2026 को वांछित अभियुक्त सूरज मणि सेमवाल को मुनिकीरेती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली कोटद्वार में भी समान प्रकृति का अभियोग पंजीकृत है।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:

सूरज मणि सेमवाल पुत्र स्व0 शिवराम सिंह, निवासी वार्ड नं0-03, लिटिल स्टार स्कूल के पास, ढालवाला, मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल।

🔹 आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0- 228/2024

धारा 318(4), 316(2), 351(3) BNS एवं 3/21 BUDS Act

थाना- कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

👮 पुलिस टीम:

उ0नि0 मनोज ममगाईं

अ0उ0नि0 धीरेन्द्र नेगी

का0 अंकुर

टिहरी पुलिस — अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान जारी

You may have missed

Share