मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” को साकार करने के उद्देश्य से प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा आज काठगोदाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/स्थानों की सघन चैकिंग के दौरान गौलापार बायपास रोड से खेड़ा तिराहे को जाने वाले कट पर पेड़ के पास से अभियुक्त *समीर उर्फ यो यो पुत्र महबूब निवासी देवला तल्ला पजाया, बागजाला गौलापार काठगोदाम जनपद नैनीताल* को 07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। नशे के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है ।
*गिरफ्तारी टीम*
▪️ मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा।
▪️कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह।
▪️कांस्टेबल प्रेम प्रकाश

More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की