
एसएसपी नैनीताल के निर्देश में नैनीताल पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया संज्ञान लेकर रामनगर क्षेत्र में तमंचे की नोंक पर अपहरण, मारपीट और लूट की घटना करने वाले 03 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है एसएसपी नैनीताल ने बताया की शुभम कश्यप पुत्र श्री दलीप राम निवासी मौहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई कि प्रतिवादी समीर खान द्वारा वादी को बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी बुलट मो0सा0 पर बैठाकर वादी का अपहरण कर अपने अन्य साथियो के साथ वादी के साथ मारपीट, गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देना व देशी कट्टा वादी की कनपटी पर रखकर उसकी जेब मे रखे पर्स को छीनकर ले जाने संबंधी घटना की गई। जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल हुआ।
वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली रामनगर पर FIR N0. 428/25 धारा- 140(4)/309(4)/351(3)/352/115(2)/126(2)/ 3(5) बी0 एन0 एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत किया गया ।
👉 *डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा उक्त प्रकरण/घटना में तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग के शीघ्र अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम मे मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं सुमित पांडे सीओ रामनगर* के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी तथा मुखबिर मामूर करते हुए उक्त घटना में संलिप्त *अभियुक्तगणों*
*(1)* समीर खान पुत्र जावेद खान निवासी बम्बाघेर रामनगर जनपद नैनीताल।
*(2)* ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मौ0 शावेज निवासी आला हजरत मस्जिद के पास शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर।
*(3)* रिहान अल्वी पुत्र मौ0 हनीफ निवासी तेलीपुरा रामनगर जनपद नैनीताल को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभि0गणो की निशानदेही पर अभि0 समीर उपरोक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त *तमन्चा 315 बोर मय घटना मे प्रयुक्त बुलट मो0सा0* तथा अभि0 ईशान उर्फ पव्वे के पास से *वादी का लूटा हुआ काले रंग का पर्स जिसमे कुल 290 रू0 व अन्य कागजात थे तथा अभि0 रिहान के पास से वादी का लूटा हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ।* अभि0गणो को मान0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पुलिस टीम –*
▫️ उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
▫️हे0कानि0 तालिब हुसैन
▫️कानि0 महबूब आलम
▫️कानि0 विपिन शर्मा
▫️कानि0 जसवीर सिंह
घटना के खुलासे के बाद एसएसपी नैनीताल ने कड़े शब्दों मे कहा की जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता/ गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस कठोर वैधानिक कार्यवाही करेगी।

More Stories
फॉर्चूनर की हनक के चलते हवा मे पिस्टल लहराई थी नकली, लेकिन मसूरी पुलिस ने कार्यवाही कर दीं असली. !
नैनीताल की रामनगर पुलिस और एसओजी की टीम ने 20 हज़ारी आरोपी को साथी सहित किया गिरफ्तार,टीम ना आरोपियों के कब्ज़े से अवैध तमंचे और कारतूस किये बरामद,
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!