
नैनीताल की मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार करते हुये ₹5730 बरामद किये है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01/10/25 को वादी *लीलाधर सनवाल* निवासी रामडी जसुवा गणेशनगर कटघरिया, मुखानी हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि किसी *अज्ञात चोर द्वारा उनकी जेब से रुपए चोरी* कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा FIR संख्या 225/25 धारा 305(c) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना अपर उप निरीक्षक दिनेश राणा को सुपुर्द की गई।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश* पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की खोज बीन अथक प्रयास से *आरटीओ कार्यालय के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दबोचा गया।*
पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना नाम *नजरुद्दीन पुत्र भूरा निवासी मुंडिया* पिस्तौर, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 45 वर्ष बताया तथा स्वीकार किया कि करीब 02 हफ्ते पूर्व मुखानी चौराहे पर टेंपो में एक व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें ₹20,000 मिले थे।
*बरामदगी-*
अभियुक्त के कब्जे से *₹5730 नगद* बरामद।
*पुलिस टीम-*
1. अ0उ0नि0 दिनेश राणा
2. का0 धीरज सुगड़ा

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही