
मुज़फ्फरनगर की थाना रतनपुरी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उ0नि0 शैलेन्द्र चौधरी से छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59 /2026 धारा 109(1),351(3),352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था तभी अभियुक्त द्वारा बहाना बनाया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तथा अभी शौचालय जाना है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की स्थिती देखकर उसे गाडी से नीचे उतारा गया, अचानक से अभियुक्त द्वारा उ0नि0 श्री शैलेन्द्र को थक्का देते हुए उनकी पिस्टल छीन ली तथा अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागकर गेंहू के खेत में छिप गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा जनपद की एसओजी टीम भी मौके पर आ गयी। दोनो टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाश को आत्मसर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के कब्जे से छीनी गयी 01 पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* मन्जीत उर्फ काला पुत्र रुप सिंह उर्फ बब्लू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम समौली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम।
*गिरफ्तार अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 59 /2026 धारा 109(1) 351(3)352 बीएनएस थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 60/2026 धारा 109(1) /121/132 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 राकेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 मोहित सिंह एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 अजय गौर एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 मोहित चौधरी एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*6.* उ0नि0 शैलेन्द्र चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*7.* उ0नि0 अजय सोलकी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 नितिन एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 पिन्टू एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*10.* है0का0 जितेन्द्र एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*11.* है0का0 गुरूनाम एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*12.* आरक्षी रवि एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*14.* आरक्षी ललित कुमार एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर।
*15.* आरक्षी 1774 नरेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*16.* आरक्षी 1821 प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*17.* चालक सचिन कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!