May 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार जारी, थाना नई मंडी पुलिस ने दो शातिर मोबाइल झपट मारो को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार,पकडे गए आरोपी पुलिस पर फायर कर होना चाह रहे थे फरार, मगर पुलिस की गोली ने आरोपियों को भेजा अस्पताल !

 

मुज़फ्फरनगर की थाना नई मण्डी पुलिस ने मोबाईल छिनैती/लूट के अभियोग में वांछित 02 शातिर अभियुक्तगनो को गिरफ्तार किया है पुलिस को घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुऐ है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी लक्ष्मण चौहान पुत्र बब्बू चौहान निवासी ग्राम ठाकुर मानपुर सरायलखंसी जनपद मऊ द्वारा थाना नई मण्डी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा छाता फैक्ट्री जानसठ रोड से ग्राम शेरनगर जाते समय मेरा मोबाईल फोन छिन लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 225/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

आज दिनांक 06.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था तथा उनके अन्य 02 साथी फरार हो गये थे। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त अभियुक्तगण सिलाजुड्डी मार्ग पर एक बाउन्ड्री वाल के पीछे हैं तथा फरार होने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पुहंची तथा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर वहां पर मौजूद अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों अभियुक्तगण घायल हो गये। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अभिषेक उर्फ खरखोश पुत्र रकम सिंह निवासी अमित विहार , कूकडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* सागर पुत्र बबलू पाल निवासी अमित विहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी-*

✔️ 02 अवैध तमंचे 315 बोर

✔️ 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

✔️ 220 रूपये नगद (मु0अ0सं0-225/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित)

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 दिनेश कौशिक, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 आयुष त्यागी, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 शुभम चौहान, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* उ0नि0 ओमप्रकाश , नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 318 सुशील कुमार , नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 963 हिमांशु, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 1981 कुलदीप, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 667 रोहित, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*11.* का0 1489 मुनेश, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*12.* का0 2151 सौरभ, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share