
आज आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग, धमात नहर पुल एवं रामपुर तिराहा का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.07.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग, धमात नहर पुल एवं रामपुर तिराहा का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री राजू कुमार साव, पुलिस उपाधीक्षक श्री नरेन्द्र यादव, प्रभारी कांवड सेल श्री रवेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही