
वर्तमान में बढते साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक , उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में अपर पुलिस महानिदेशक“मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 शातिर साइबर अपराधी को मय 02 अदद मोबाईल फोन, 01 अदद लैपटाप मय चार्जर, 09 अदद एटीएम कार्ड, 03 चैकबुक, 24 चैक, 1400 रुपये नगद के गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* मुकदमा वादी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर मुकदमा वादी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर DGXC नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं फर्जी लाभ दिखाकर मुकदमा वादी का विश्वास जीता तथा अलग-अलग तिथियों में कुल ₹1,01,02,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग”, “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* मौहम्मद आकिब अली पुत्र सैय्यद नूर आजम निवासी दौतपुर जामिया र्उदू मेडिकल रोड सगीरा अपार्टमेन्ट थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ मूल निवासी बेलपहाड थाना झारसूगूडा, उडीसा
*वाँछित अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* फेजूल व अन्य साथी
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1- मु0अ0सं0 22/2026 धारा 318(4)/336(2)/338/340(2)/3(5) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
*1.* 02 अदद मोबाईल फोन
*2.* 01 अदद लैपटाप मय चार्जर
*3.* 09 अदद एटीएम कार्ड
*4.* 03 चैकबुक
*5.* 24 चैक
*6.* 1400 रुपये नगद
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने भाई सादिक, बहनोई फुजैल उर्फ फैजूल, उबैद, शहनवाज उर्फ गुड्डू तथा अब्दुल कादिर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग में शामिल है। गैंग देहरादून स्थित फ्लैट में रुककर योजनाबद्ध तरीके से लोगों के खातों में धन डलवाता था और बाद में खाताधारकों अथवा उनके चेक/एटीएम के माध्यम से रुपये निकाल लेता था। अभियुक्त ने बताया कि 21.04.2026 को अब्दुल कादिर के खाते में तीन लाख रुपये आए थे। बाद में उसके बहनोई फुजैल ने सूचना दी कि गैंग का साथी अब्दुल कादिर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया है। बहनोई के कहने पर अभियुक्त आज जेल में अब्दुल कादिर से मुलाकात कर उसे ढांढस बंधाने आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
*नोटः-* उक्त प्रकरण में अबतक लगभग 23 लाख रु0 फ्रीज कराकर पीडित के खाते में वापस की कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद आकिब अली से बरामद 06 खातों पर 13 राज्यों से 21 शिकायतें दर्ज है, जिनमें कुल 57 लाख 96 हजार रुपये की धोखाधडी की धनराशि आयी है ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1- प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिहं, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
2- उ0नि0 गौरव कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजप्फरनगर।
3- है0का0 258 सोनबीर सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजप्फरनगर।
4- का0 934 मोहित कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।
5- का0 1795 विपिन कुमार, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर।

More Stories
एआरटीओ कार्यालय रुड़की के नव-निर्माणाधीन कार्यालय भवन और नरसन चैक पोस्ट का किया निरिक्षण !
बंदर द्वारा पहाड़ी से पत्थर फेके जाने से बाईक सवार हुआ चोटिल, टिहरी पुलिस ने बाईक सवार को घायल हालत मे कराया अस्पताल मे भर्ती !
हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने लंढोरा बवाल के मुख्य आरोपियों को 10 साल बाद किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपी ठिकाने बदल बदल कर दे रहे थे पुलिस को धोखा, हरिद्वार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर निकाल दीं सारी होशियारी !