
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे लंढोरा बवाल के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान जारी है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार दबिश एवं सुरागरसी करते हुए वर्ष 2016 में हुए लंढौरा बवाल से संबंधित 10 वर्षों से फरार चल रहे 02 वारंटियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की गई।
हिरासत में लिये गये दोनों वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस द्वारा दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
*नाम पता वारंटी*
1. जाहिद पुत्र कल्लू प्रधान निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
*वाद संख्या- 238/25*
2. कुर्बान पुत्र महबूब निवासी ग्राम बुढाहेड़ी थाना पथरी जनपद हरिद्वार
*वाद संख्या- 238/25*
*पुलिस टीम*
1. व0 उ0नि0 सुखपाल मान
2. उ0नि0 अशोक सिरसवाल
3. कानि0 सिकन्दर
4. कानि0 विक्रान्त

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित