
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
एसएसपी दून के निर्देशों पर उपद्रवियों पर सेलकुई पुलिस का एक्शन लगातार जारी है जिसके चलते चलते श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 03 और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आपको बता दे की दिनांक16/05/2026 डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा फैक्ट्री परिसर व पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके संबंध में थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दिनांक 17-05-2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग संगठित होकर कम्पनियों व मोहल्लो में जाकर, कम्पनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भड़का रहे है और काम पर जाने वाले लोगो को काम में जाने से रोकने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती कर मारपीट पर उतारु हो रहे है। उक्त व्यक्तियों में से कुछ पूर्व में पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे। उक्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एकराय व संगठित होकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था, जो किसी प्रकार का संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे तथा पुन: पत्थर बाजी जैसी घटना व किसी अन्य प्रकार से लोक प्रशान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न कर सकते थे, जिस पर पुलिस द्वारा मौके से 03 व्यक्तियों को ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- सलमान पुत्र गुलशेर निवासी अंबेडकर कालोनी जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- तैयब पुत्र आशिक खान निवासी कोरोकैय्या, थाना सिनौली, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0 हाल पता जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
3- अजीम पुत्र वसीम अंसारी निवासी बहादरपुर, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0 हाल पता जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून।
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सुमेर सिंह, थाना सेलाकुई
2- का0 सुधीर पंवार
3- का0 अमित कुमार
4- का0 बृजेश रावत

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित