
👉🏻 आज दिनांक 18.05.2026 को थाना देवप्रयाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि साकनीधार स्थित कमल बेकरी के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना देवप्रयाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को प्राथमिक सहायता प्रदान की गई। जानकारी करने पर घायल युवक की पहचान विकास कुमार निवासी देहरादून के रूप में हुई, जो देहरादून से श्रीनगर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। विकास कुमार AC ठीक करने का कार्य करते हैं। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अचानक पहाड़ी के ऊपर मौजूद बंदरों द्वारा पत्थर गिराए जाने से एक पत्थर उनके पैर में लग गया, *जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।*
👉🏻 घटना में युवक के पैर में चोट आई थी। देवप्रयाग पुलिस द्वारा बिना किसी विलंब के घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही घायल युवक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
👉🏻 घायल युवक की मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी बछेलीखाल में सुरक्षित रखवाया गया है।
👉🏻देवप्रयाग थाना पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्यवाही की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित