

कुछ लोग अपनी हट के चलते खुद के पैर ही कुल्हाड़ी मारने से बाज नही आते अपनी झूठी आन के चलते अपना ही नुकसान करा लेते है आपको बता दे कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मे एक अवैध निर्माण को लेकर विभाग ने एक नोटिस जारी किया जिसमे मौ० हनीफ, प्रधान इनक्लेव, ब्राहमणवाला, देहरादून द्वारा उक्त स्थल पर लगभग 20 गुणा 20 फिट क्षेत्र में भूतल पर दुकान व कमरा तथा प्रथमतल पर आवासीय निर्माण करने के कारण उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27 (1)/ धारा 28 की उपचारा (1) के अधीन नोटिस जारी का वाद संख्या. सी-0795/ एस-1 / 2023 योजित किया गया। विपक्षी को वाद के निस्तारण के लिए पर्याप्त अवसर दिये जाने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई ऐसी स्थिति में निर्माण पर अंकुश लगाने हेतु चालानशुद्धा अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध सुसंगत धारा 28 (क) के अधीन संयुक्त सचिव रजा अब्बास ने सीलिंग के आदेश पारित कर दिये जिसके बाद सहायक अभियन्ता निशांत कुकरेती,ने अवर अभियन्ता ,सुपरवाईजर और पर्याप्त पुलिस बल को साथ लेकर इस अवैध निर्माण को सील कर दिया।


More Stories
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!