
सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
मसूरी में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हुआ। घंटाघर–सिविल अस्पताल मार्ग पर 56 वर्षीय पुरुषोत्तम का पैर फिसला और वह सीधा 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। देखते ही लोग दौड़े और बिना देर किए साहसिक रेस्क्यू शुरू कर दिया।करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग और व्यापार मंडल महामंत्री जगजीत कुकरेजा खाई में उतरकर घायल को सुरक्षित ऊपर लाने में सफल हुए। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल भी पहुँचे।
व्यक्ति को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस के मुताबिक वह नशे में था, जिससे संतुलन बिगड़कर हादसा हुआ। लोगों की बहादुरी और एकजुटता से एक बड़ी जनहानि टल गई

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक