गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण सोमवार को नीती घाटी के सुराईथोटा से दो किलोमीटर आगे ग्वाड गांव के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर आने के कारण पहाड़ी पर चुगान कर रही दो दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई है जबकि कई बकरियां घायल हो गई है।
सुखी भलगांव के प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि रविवार से क्षेत्र में भारी वर्षा हो रही है। सोमवार को स्थानीय लोगों की बकरियां ग्वाड गांव के पास चुगान के लिए ले जायी गई थी कि अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान टूटने के कारण इसकी चपेट में बकरियां आ गई जिस कारण दो दर्जन से अधिक बकरियों की मौके पर मौत हो गई है जबकि कई बकरियां घायल हो गई है। जिसकी सूचना तहसील प्रशासन और पशुपालन विभाग को दी गई। जिसके बाद तहसील प्रशासन और पशु पालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पशुहानि का आंकलन करना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि ग्रीष्मकाल में इस क्षेत्र में भोटिया जनजाति के लोग प्रवास के लिए अपने मवेशियों के साथ जाते है। इन दिनों यहां के भेड पालक जंगलों में ही अपने भेड बकरियों को चराते है।
इधर आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि नीती घाटी क्षेत्र में चट्टान टूटने की खबर मिली है। जिसमें बकरियों की मौत होने की जानकारी मिली है। अभी अधिक जानकारी ली जा रही है।

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा