
आज दिनाँक 01.07.2024 को नये आपराधिक कानूनों के राज्य में लागू होने पर गृह मन्त्रालय भारत सरकार, श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन थाना पौड़ी पर किया गया। जिसमें पौड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत स्थानीय स्थानीय महिलायें, युवा एवं छात्र, वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, विशिष्ट व्यक्ति, स्वयं सहायता समहों, आंगनवाड़ी कैन्द्रों और स्थानीय शान्ति समिति के सदस्यों, थाना के पुलिस कार्मिकों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिसमें थाना प्रभारी पौड़ी अमरजीत सिंह द्वारा सभी को नये कानून में बदलाव व उसके सम्बन्ध में कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले व्यक्तियों को अपने आस पड़ोस व अन्य लोगों को भी जागरुक करने के लिये बताया गया। प्रभारी चौकी पाटीसैंण उ0नि0 मुकेश गैरोला द्वारा नये आपराधिक कानूनों में बदलाव में जुडे नये नियम धाराओं व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पीड़ितों को नये कानूनी प्राविधान के तहत समय से न्याय मिलने व पुलिस प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। महिला कान्स प्रिया द्वारा नये कानून में महिलाओं व बालकों से सम्बन्धित अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा किये गये प्रश्नोत्तरों का जवाब प्रभारी कोतवाली पौड़ी द्वारा सन्तुष्टि के साथ दिया गया।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!