पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में सोमवार को बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के शासन काल में विधान सभा का विकास हुआ है। जिससे जनता भी बखुबी जानती है। इसलिए जनता भाजपा के साथ है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोक सभा चुनाव की हार से सदमे है और भाजपा के विरोध में अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए भंडारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। पूर्व में भी उन्हें इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास को गति दी है। उन्होंने कहा राजेन्द्र भंडारी ने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में आये है सभी भाजपा कार्यकर्ता उसके साथ खड़े हैं। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी तो इस क्षेत्र में विकास होगा। देश में महंगाई स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही देश में गरीबों के बारे में सोचा है उन्होंने देश को विकास की गति दी है। भाजपा सरकार पर आजतक भ्रष्टाचार कोई आरोप नही लगा है। कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है। उनके पास कोई विकास के कोई मुद्दे नही है। भाजपा गांव गरीब किसान की चिंता करती है। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने आमजन से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!