
मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए *ट्रैफिक इंस्पेक्टर हल्द्वानी भूपेश पांडे* ने एक *कैंसर पीड़ित मरीज* के लिए तत्काल रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, *कैंसर अस्पताल में भर्ती* एक मरीज को अचानक रक्त की आवश्यकता हुई। सूचना मिलते ही नियमित रक्तदाता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूपेश पांडे बिना किसी विलंब के *सुशीला तिवारी चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक* पहुँचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज की सहायता की।भूपेश पांडे लंबे समय से नियमित रक्तदान करते आ रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उनका यह मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह संदेश देता है कि समय पर किया गया रक्तदान किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।_*नैनीताल पुलिस भूपेश पांडे के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य की प्रशंसा करती है और आमजन से भी अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करती है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।*_

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति